राँची जिले के विद्यालयों में शिक्षा मंत्री श्री रामदास सोरेन जी को श्रद्धांजलि

2128 विद्यालयों में आयोजित सभाओं में 2.5 लाख विद्यार्थियों और 10,000 शिक्षकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सच खबर, राँची, स्कूली शिक्षा, साक्षरता एवं निबंधन विभाग के माननीय मंत्री श्री रामदास सोरेन जी के असामयिक निधन पर आज राँची जिले के सभी प्रारंभिक सरकारी एवं अनुदानित विद्यालयों में गहरा शोक व्यक्त किया गया। जिले के 2128 विद्यालयों में आयोजित श्रद्धांजलि सभाओं में लगभग 2.5 लाख छात्र-छात्राओं और 10,000 शिक्षकों ने भाग लिया।

सभी विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान दो मिनट का मौन रखा गया। शिक्षकों ने बच्चों को श्री सोरेन जी के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके नेतृत्व और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रूप से आदिवासी एवं ग्रामीण इलाकों में किए गए उल्लेखनीय योगदान की जानकारी दी।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजुनाथ भजन्त्री ने अपने शोक संदेश में कहा—
“श्री रामदास सोरेन जी का निधन न केवल झारखंड की राजनीति और शिक्षा जगत के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका जीवन और कार्य हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *