शंख नदी में डूबे दो व्यक्तियों के शव बरामद

सिमडेगा पुलिस प्रशासन के त्वरित कार्रवाई से सफल हुआ सर्च अभियान

सच खबर, सिमडेगा, 18 अगस्त 2025: दिनांक 17 अगस्त 2025 की शाम लगभग 5 बजे ग्रामणों द्वारा सूचना दी गई कि कोचेडेगा की तरफ से नदी पार करने के दौरान सोगड़ा टोली के पास शंख नदी में तेज बहाव की चपेट में आकर एक व्यक्ति डूब गया है। सूचना मिलते ही सिमडेगा पुलिस प्रशासन हरकत में आया और पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमडेगा, थाना प्रभारी पाकरटांड़, प्रखंड विकास पदाधिकारी पाकरटांड़ एवं अन्य पदाधिकारियों की निगरानी में सर्च अभियान चलाया गया। अथक प्रयास के बाद 18 अगस्त 2025 को डूबे हुए व्यक्तियों के शव सोगड़ा घोयोटोली के पास नदी से बरामद किए गए।

पहचान के अनुसार, पहला शव भूषण एक्का (उम्र 40 वर्ष), पिता- स्व. लुईस एक्का, ग्राम- सिकरियाटांड़ सैंडीह, पंचायत- सिकरियाटांड़, थाना- पाकरटांड़, जिला- सिमडेगा का है। वहीं, थोड़ी दूरी पर मिला दूसरा शव संजय खेस्स, पिता- अलबिनुस खेस्स, ग्राम- सेवई टेनाटोली, पोस्ट- सेवई, थाना- सिमडेगा, जिला- सिमडेगा का है। शव की पहचान परिजनों द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *