पलामू ने खोया अपना समाजसेवी ध्रुव नारायण सिंह

पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा समेत अनेक नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, शोक की लहर में डूबा मेदिनीनगर

सच खबर, मेदिनीनगर, : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पूर्व विभाग संघचालक और हमीदगंज निवासी ध्रुव नारायण सिंह का शनिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे और कुछ समय से बीमार चल रहे थे। इलाज के दौरान डालटनगंज के एक निजी हॉस्पिटल में सुबह 8 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

स्वर्गीय सिंह, बीजेपी झारखंड प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह के पिता थे। उनके निधन की खबर फैलते ही हमीदगंज स्थित उनके आवास पर शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ता, संघ परिवार के सदस्य और सामाजिक-राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोग लगातार उनके अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने पहुंचते रहे।

उनका अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह राजा हरिश्चंद्र घाट, मेदिनीनगर में किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, विधायक आलोक चौरसिया, पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी, भाजपा प्रमंडलीय प्रभारी विकास प्रीतम, भाजपा नेता ईश्वर सागर चन्द्रवंशी, जिला अध्यक्ष अमित तिवारी समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, प्रेम सिंह, पूर्व उपमहापौर मंगल सिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, आरएसएस के राजीव रंजन सिंह, विभाकर नारायण पांडे, विजयनंद पाठक, भोला सिंह, शिवदीप सिंह, शिव कुमार मिश्रा, विजय ओझा, प्रदीप सिंहा, दिलीप तिवारी, जितेंद्र सिंह, अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह, राहुल कुमार, अरुण सिंह, लूडू खान, छोटू सिन्हा, श्वेताग गर्ग, सरवन गुप्ता, अविनाश वर्मा, दीपक सिंह, रोहित पाठक, विजय राज, गिरीश जोरिहर, सतीश कुमार, जय दुबे, ए. बृजेश शुक्ला, पिंकू सिंह, प्रमोद रंजन, अभय सिंह, पप्पू, जितेंद्र तिवारी, मनोहर लाली, मुख्तार सिंह, मुन्ना सिंह, निलेश चंद्र, रणजीत मिश्रा, नदलाल गुप्ता, कृष्ण गुप्ता, संजय कुमार, पंकज जयसवाल, विकास सिंह, अजय सिंह, किशन मखड़िया, मनदीप प्रजापति, दीपक तमोली, प्रभात गुप्ता, सुशील पाठक, विश्वजीत पाठक, आशीष भारद्वाज, कमलेश सिंह, दुदान सिंह, कन्हैया सिंह, जुगल किशोर, शिवकुमार, बिट्टू सिंह, बबलू सिंह और इस्कॉन ग्रुप के संजय पांडे, अरविंद सिंह, विकास सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *