ग्रामीण क्षेत्रों में नए प्रतिष्ठान विकास का प्रतीक: लिधकी पूर्व गांव में परशुराम होटल का उद्घाटन

समाजसेवी विकास दूबे ने फीता काटकर किया शुभारंभ, कहा—स्वरोजगार अपनाकर गांव में ही पा सकते हैं रोज़गार के अवसर

सच खबर, चैनपुर: चैनपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पूर्वडीहा के लिधकी पूर्व गांव में मंगलवार को परशुराम होटल का उद्घाटन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी विकास दूबे ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ फीता काटकर होटल का शुभारंभ किया और संचालक परशुराम जी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विकास दूबे ने कहा कि छोटे-छोटे रोजगार से भी घर-परिवार आसानी से चलाया जा सकता है और धीरे-धीरे व्यवसाय को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीण युवाओं से अपील की कि वे बाहर जाकर काम करने के बजाय स्वरोजगार अपनाएं और अपने हुनर का इस्तेमाल कर गांव में ही बेहतर जीवनयापन करें। उन्होंने यह भी कहा कि कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता।

ग्रामीणों ने होटल खुलने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें छोटी-छोटी ज़रूरतों के लिए बगल के गांव या बाज़ार नहीं जाना पड़ेगा।

मौके पर गांव के वयोवृद्ध बुद्धदेव यादव, सैय्यद मियां, नंदन पासवान, विनोद यादव, जयकुमार राम, परवेज अंसारी, इस्लाम मियां, हीरा ठाकुर, ओमप्रकाश सिंह, श्याम बिहारी राम, संतोष राम, मनोज यादव, बिरजू चौधरी, राजू चौधरी, योगेन्द्र चौधरी, अनुज ठाकुर सहित आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *