सदिक चौक पर यातायात पुलिस की सघन जांच, 12 दोपहिया वाहन जब्त, ट्रक पर ऑनलाइन चालान

बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई, कुल 19,450 रुपये का जुर्माना वसूला गया

सच खबर, मेदिनीनगर। यातायात नियमों के पालन को लेकर सदिक चौक पर पुलिस ने मंगलवार को विशेष जांच अभियान चलाया। जांच के क्रम में कई दोपहिया वाहनों के चालक बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए।

कार्रवाई के तहत 12 दोपहिया वाहन जब्त कर शहर थाना परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया। वहीं, एक ट्रक पर ऑनलाइन चालान काटा गया, जिसे जिला परिवहन कार्यालय पलामू को भेजा गया।

जिला परिवहन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 दोपहिया वाहनों का चालान फाइन 18,000 रुपये और एक ट्रक का ऑनलाइन चालान फाइन 1,150 रुपये आया है। इस प्रकार कुल 19,450 रुपये का चालान फाइन निर्धारित किया गया।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *