बस से 12.322 किलो अवैध गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

सिमडेगा पुलिस की कार्रवाई, NDPS एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज

सच खबर, सिमडेगा। गुप्त सूचना के आधार पर 21 अगस्त 2025 को पुलिस अधीक्षक सिमडेगा के निर्देशन में एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सिमडेगा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर खम्हनटांड़ चेकनाका बांसजोर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

करीब 15:45 बजे राउरकेला से सिमडेगा की ओर जाने वाली एक यात्री बस को रोका गया। तलाशी के दौरान बस में सवार दो व्यक्तियों के पास से दो अलग–अलग बैग में रखे गए कुल 12 पैकेट (लगभग 12.322 किलोग्राम) अवैध गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त –

  1. लालबाबू राय पिता स्व. योगेन्द्र राय, उम्र लगभग 45 वर्ष, निवासी सरदारगंज, थाना मसरक, जिला सारण (बिहार)
  2. अमित कुमार पिता राजकुमार राय, उम्र लगभग 29 वर्ष, निवासी पंचखंडा, थाना मसरक, जिला सारण (बिहार)

बरामद गांजा को पुलिस ने जप्त कर लिया तथा दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस संबंध में जलडेगा बांसजोर थाना कांड संख्या–56/25, दिनांक 21.08.25 दर्ज किया गया है। मामला धारा 20(b)(ii)(B) NDPS एक्ट के तहत पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *