सिमडेगा पुलिस व GST विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 47 लाख का अवैध पान मसाला जब्त

ओड़िशा से हो रहा था परिवहन, तीन दिनों की सतत निगरानी के बाद मिली सफलता

सच खबर, सिमडेगा। सिमडेगा जिला पुलिस को जीएसटी विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम के लगातार तीन दिनों से चल रहे प्रयास और गुप्त सूचना के आधार पर की गई योजना के तहत, पिछले दो दिनों में दो ट्रकों से अवैध पान मसाला और अन्य सामान बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹47 लाख बताई जा रही है।

बरामद माल को पुलिस ने ज़ब्त कर GST विभाग को सुपुर्द कर दिया है, ताकि आगे की कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जा सके। बताया गया है कि यह सामान ओड़िशा की ओर से परिवहन किया जा रहा था।

जिला पुलिस ने कहा है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

📌 संपर्क सूत्र :

  • जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष, सिमडेगा
    हेल्पलाइन नं.: 9262998531, 06525-299908, 06525-299987
  • मानव तस्करी से संबंधित सूचना/शिकायत हेतु
    टोल फ्री नं.: 1800-3456-256

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *