पलामू यातायात पुलिस की सख़्ती, 13 वाहन जप्त – ₹22,470 का चालान

सदीक चौक टेंपो स्टैंड के पास वाहन जांच अभियान

सच खबर, मेदिनीनगर (पलामू)।
सदीक चौक टेंपो स्टैंड के पास यातायात पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के क्रम में कई दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस और कुछ को ट्रिपल लोडिंग करते पकड़ा गया।

इस दौरान कुल 13 दोपहिया वाहन को जप्त कर शहर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया, जिसे चालान हेतु जिला परिवहन कार्यालय, पलामू भेजा गया।

📌 चालान का ब्योरा (22.08.2025):

  • 10 दोपहिया मोटरसाइकिल – ₹11,150
  • 01 टेंपो सवारी गाड़ी – ₹1,150
  • 01 दोपहिया वाहन (शराब पीकर चलाने का मामला) – ₹10,170
    ➡️ कुल चालान राशि : ₹22,470

यातायात पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षा के लिए हमेशा हेलमेट पहनें व मान्य लाइसेंस के साथ ही वाहन चलाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *