बकोरिया पंचायत में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

मुख्य अतिथि प्रमोद यादव ने खिलाड़ियों को जर्सी व फुटबॉल भेंट कर बढ़ाया हौसला

सच खबर, सतबरवा। सतबरवा प्रखंड अंतर्गत बकोरिया पंचायत के टोला चरवाडी में शुक्रवार को भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मनिका विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि प्रमोद यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जर्सी और फुटबॉल प्रदान किया।

अपने संबोधन में प्रमोद यादव ने कहा कि खेल केवल शारीरिक और मानसिक फिटनेस बनाए रखने का साधन नहीं है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि फुटबॉल भारत का एक लोकप्रिय खेल है, जो युवाओं को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है।

टूर्नामेंट के मीडिया प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य स्थानीय युवाओं में खेल के प्रति रुचि जगाना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि खेल से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है बल्कि मानसिक तनाव भी कम होता है। फुटबॉल जैसे खेल सामुदायिक एकता को भी मजबूत करते हैं।

यह टूर्नामेंट खिलाड़ियों और स्थानीय समुदाय दोनों के लिए उत्साहजनक साबित हुआ। जहां खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, वहीं आयोजन ने युवाओं को एक मंच प्रदान कर उन्हें प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *