कुशवाहा महासभा प्रखंड कमिटी का किया गया विस्तार महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनी अनीता देवी

सच खबर, गोला। गोला स्थित महादेव मंडा में रविवार देर शाम झारखंड कुशवाहा महासभा की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई । बैठक की अध्यक्षता महासभा के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने की तथा बैठक की संचालन चतुर्भुज कश्यप ने की। इस बैठक में मुख्य रूप से शामिल हुए महासभा के जिला अध्यक्ष अमरलाल महतो, रामगढ़ कुशवाहा भवन के पूर्व अध्यक्ष रमेश प्रसाद कुशवाहा । बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक प्रखंड में कमिटी का विस्तार किया जायेगा । बैठक में सर्वसम्मति से अनीता देवी को महिला मोर्चा का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। महासभा के प्रखंड सचिव सचिन कुमार, प्रखंड कोषाध्यक्ष भागीरथ कश्यप का मनोनयन किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कपिल महतो, शंकर दांगी, घनेनाथ महतो, हीरालाल महतो, गंगाधर महतो, अजय कुमार, लखन कुमार, योगेन्द्र महतो, गोपाल महतो, अभय कुमार , जगलाल महतो, निर्मल महतो, भवानी महतो, निरंजन कुमार, रामप्रताप महतो का मनोनयन किया गया। मौके पर देवेंद्र दांगी, राजेश्वर महतो, जयवीर महतो, रंजीत महतो, तेजपाल महतो, गोलकनाथ महतो, गौतम कुमार, अंजु देवी ,पुनीता देवी , सोनी देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *