आजसू पार्टी ने शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

सच खबर, मेदिनीनगर। 28 मार्च को आजसू पार्टी ने नीलाम्बर-पीताम्बर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव सह गढवा जिला प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के लडाई में शहीद नीलाम्बर -पीताम्बर के नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित हो गया है। मगर झारखण्ड सरकार के अदूरदर्शिता के कारण इन महानायको के गांव चेमो सन्या अपने विकास पर आंसू बहा रहा है। इनके वंशज रोजगार के लिए पलायन करने के लिए मजबूर है। गांव सड़क बिजली-पानी शिक्षा चिकित्सा के लिए बाट जोह रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि महा नायक का गांव आदर्श गांव बनेगा? मगर कब हमारी पार्टी अगर सत्ता में आती है तो सुदेश महतो 6 माह में इन महायोद्धाओ का गाव झारखण्ड का मॉडल गांव बनेगा। केन्द्रीय सचिव विकेश शुक्ला केन्द्रीय सचिव ने कहा कि विर योद्धा के मिटी का कर्ज आजसू पार्टी ही उतारेगी। इम्तियाज अहमद नजमी ने कहा कि हमने लडाई शुरू की है आज नीलाम्बर -पीताम्बर की शहादत दिवस पर संकल्प लेते हैं कि इनकी कुर्बानी बेकार नहीं जाने देगें। विजय मेहता ने कहा कि अब झारखंड की जनता समझ गए हैं कि महापुरुषों का सम्मान आजसू पार्टी ही दिला सकती है। कार्यवाहक जिला अध्यक्ष संतन मेहता ने कहा कि जब तक 1932 खतियान लागू नही होता है, तब तक सच्ची श्रध्दांजलि महापुरुषों की कमी रह जाएगी। जिला उपाध्यक्ष संजू सिंह ने कहा कि नीलाम्बर- पीताम्बर पलामू के मिट्टी की पहचान है। राज्य के नवनिर्माण के बाद ही इन शहिदो के सपना साकार होंगे। कार्यक्रम में बुद्धिजीवी मंच के केन्द्रीय उपाध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद, तुलसी शुक्ला शक्ति सिंह, राम सिंह केन्द्रीय सदस्य लौकेश सिंह व विशाल सिंह समेत कई लोग शामिल थे। हालांकि एन डी सी शैलेश कुमार के सूचना देने के बाद थोडा प्रतिमा स्थल के पास सफाई की गई है मगर जिला प्रशासन की नीलाम्बर-पीताम्बर के प्रति बेरुखी समझ के परे है। आजसू पार्टी निश्चित ही स्मारक स्थल सुन्दरीकरण करने के लिए आन्दोलन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *