उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं

भूमि विवाद, राशन कार्ड, आवास, पेंशन समेत कई मुद्दों पर मिले आवेदन

सच खबर, राँची,। समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने आमजनों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुना तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश दिए।

जनता दरबार में भूमि विवाद, राशन कार्ड संबंधी शिकायतें, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन, समाज कल्याण, विद्युत और शिक्षा समेत विभिन्न विषयों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।

उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आमजन को शीघ्र न्याय और समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों पर संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उल्लेखनीय है कि जिले में प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक समाहरणालय परिसर में उपायुक्त की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित किया जाता है, जहाँ लोग अपनी समस्याएं सीधे रख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *