विजय केशरी बने अध्यक्ष, भव्य आयोजन की तैयारियाँ शुरू
सच खबर,सिमडेगा। तामड़ा दुर्गा पूजा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें आगामी शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा उत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया।
समिति में विजय केशरी को अध्यक्ष चुना गया। अशोक केशरी और अमृत केशरी उपाध्यक्ष बने। जितेंद्र पूरी को सचिव तथा विकास साहू को उप सचिव का दायित्व सौंपा गया। छटकु केशरी कोषाध्यक्ष और सोनू केशरी उप कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए।
संरक्षक मंडल का भी गठन हुआ, जिसमें अशोक गुप्ता, कृष्णा केशरी, सुंदर साव, रविन्द्र सिंह और रघुवंश केशरी को शामिल किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन विशेष रूप से भव्य और आकर्षक तरीके से किया जाएगा। पूजा पंडाल की सजावट, भक्ति कार्यक्रमों के आयोजन तथा सुरक्षा-व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई। समिति ने घोषणा की कि नवमी तिथि को माता दुर्गा के चरणों में भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ बाहर से भी भजन मंडलियों को आमंत्रित किया जाएगा। पूरी रात देवी भजनों और कीर्तन से भक्तिमय वातावरण गुंजायमान रहेगा।
पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि तामड़ा दुर्गा पूजा समिति श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करेगी और क्षेत्र में आपसी भाईचारे तथा सामूहिक उत्सव का संदेश प्रसारित करेगी।
बैठक में राजेंद्र केशरी, राहुल मिश्रा, मनोज केशरी, हरेराम केशरी, श्रीकांत गुप्ता, मनीष ठाकुर, लक्ष्मी केशरी, सतीश केसरी, दिलीप केशरी, पिंटू केशरी, राजू केशरी, मुकेश मिश्रा, नीतीश पूरी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
