परशुराम सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित चंदन तिवारी को पितृशोक

सच खबर, डाल्टनगंज। चैनपुर प्रखंड के ग्राम दोकरा निवासी पंडित सुरेन्द्र तिवारी का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे क्षेत्र के एक बड़े पुरोहित के रूप में सम्मानित थे। स्व. तिवारी, राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित चंदन तिवारी के पिता थे।

स्व. तिवारी का दाह संस्कार शनिवार को कोयल नदी तट पर किया गया, जहां उनके एकमात्र पुत्र पंडित चंदन तिवारी ने मुखाग्नि दी। वे विगत कुछ माह से असाध्य रोग से पीड़ित थे।

उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। सनातनी धर्म रक्षक अर्जुन पांडेय (गुरु पांडेय) ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि समाजिक कुरीतियों के खिलाफ उनका संघर्ष प्रेरणास्रोत है और हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाना होगा। सामाजिक कार्यकर्ता नवीन तिवारी ने इसे व्यक्तिगत क्षति बताया। वहीं भाजपा गढ़वा जिला आईटी सेल संयोजक गुड्डू तिवारी ने कहा कि स्व. तिवारी सदैव सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते रहे, उनका जाना समाज के लिए बड़ी क्षति है।

दाह संस्कार में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए। इनमें भाजपा युवा नेता आशीष भारद्वाज, संतोष तिवारी (पिंकू), मनीष तिवारी (रिंकू), मुकेश तिवारी, मधुकर शुक्ला, रवि ओझा, आनंद तिवारी, अरविंद पांडेय, बबल पांडेय, आनंद दूबे (मुन्ना), दिलीप तिवारी, फोटू दूबे, शिशु दूबे, कमल त्रिपाठी, राधाकृष्णन दूबे, गोपाल पांडेय, विकास दूबे, देवान शुक्ला, गोरखनाथ उपाध्याय, परशुराम दुबे, बचन तिवारी, अरविंद तिवारी, प्रमोद तिवारी, छोटू तिवारी, महेंद्र तिवारी, महेंद्र पांडेय (खामही राजहरा), नवल उपाध्याय, कुंडल दुबे, बैजू पांडेय, पूर्व मुखिया रजवाडीह विनय त्रिपाठी, वार्ड पार्षद भोटन राम, संतोष तिवारी, अविनाश उपाध्याय, ब्रजभूषण चौबे, पिंटू दुबे, राजकिशोर ठाकुर, मुखिया बसरिया कला पंचायत नीतीश सिंह और ललन उपाध्याय सहित अनेक लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *