24 को लातेहार, 25 को पलामू सर्किट हाउस में करेंगे कार्यकर्ताओं से बैठक
सच खबर, पलामू। झारखंड में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी अपने शीर्ष पदाधिकारियों के साथ सक्रिय हो गई है। इसी कड़ी में पार्टी के झारखंड प्रभारी शिवचरण गोयल, सह प्रभारी सुशील सिंह और झारखंड कम्युनिकेशन इंचार्ज प्रीतम मिश्रा का दो दिवसीय प्रमंडलीय दौरा 24 और 25 अगस्त को होगा।
जानकारी के अनुसार, 24 अगस्त को झारखंड प्रभारी दल लातेहार में कार्यकर्ताओं की बैठक करेंगे। वहीं, 25 अगस्त को पलामू सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा करेंगे। इस दौरान कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी।
पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि झारखंड में संगठनात्मक मजबूती के लिए जोनल पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर सक्रियता बढ़ा रहे हैं।
जोनल पर्यवेक्षक कौशल किशोर बचन ने कहा कि—
“इस बार झारखंड में आम आदमी पार्टी पूरी तरह मजबूत बनेगी और चुनाव की तैयारी करेगी। झारखंड में संगठन निर्माण की शुरुआत राजा मेदनी राय की पावन धरती पलामू से हो रही है।”
