बिना हेलमेट और लाइसेंस वालों पर कार्रवाई, 11 बाइक जब्त
सच खबर, मेदिनीनगर। जिला परिवहन कार्यालय पलामू एवं शहर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सदीक चौक टेंपो स्टैंड, कोयल पुल के पास वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान कई दोपहिया चालकों को बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस और एक ट्रिपल लोड में पकड़ा गया।
कार्रवाई के क्रम में 11 दुपहिया वाहन जब्त कर शहर थाना परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया। बाद में इन गाड़ियों को चलान फाइन हेतु जिला परिवहन कार्यालय पलामू भेजा गया।
दिनांक 23.08.2025 को परिवहन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 दोपहिया मोटरसाइकिल गाड़ियों पर कुल ₹21,150 का चालान फाइन लगाया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।








