रामनवमी और मोहर्रम में बिजली आर्पूित बंद की करने की परम्परा बंद होः परशुराम ओझा

सच खबर,मेदिनीनगर। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष परशुराम ओझा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मेदिनीनगर में रामनवमी और मोहर्रम में बिजली आपूर्ति बंद करने की समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होेंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि आपको जानकारी देते हुए कहना है कि मेदिनीनगर में 2002 में बिजली का तार गिरने से बहुत बड़ा हादसा हुआ था, जिसके कारण रामनवमी ,मोहर्रम में पूरे शहर की बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है। ऐसा 22 वर्षो से चला आ रहा है। 2019 बिजली विभाग के द्वारा पूरे शहर में अंडर ग्राउंड केबल बिछाया गया है । यहों के नागरिक को लगा अब शहर में केबल के द्वारा बिजली की आर्पूिर्त कर दी जायेगी। पर आपके पास कुछ तस्वीर भेज रहा हूं क्या कारण है कि केबल निकालकर छोड़ दिया गया है। अगर पूरे शहर में अंडर ग्राउंड केबल का काम कर दिया जाता, तो शहर की खूबसूरती भी बढ़ती और रामनवमी ,मोहर्रम में बिजली की आर्पूिर्त भी बंद नहीं करना पड़ती । श्री ओझा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि बिजली विभाग के पदाधिकारियों को आदेश करें कि अविलंब केबल को कनेक्शन में जोड़ा जाये। साथ ही किस कारण से चार साल से करोड़ों रुपया लगाकर केबल को छोड़ दिया गया है। इसकी जांच की जाये। साथ ही 22 वर्षो से रामनवमी, मोहर्रम दौरान बिजली सप्लाई बंद करने की परंपरा को बंद किया जाये। इसके अलावे जिला प्रशासन को बिजली विभाग को तत्परता से मोहर्रम और रामनवमी में जिस क्षेत्र से झंडा निकल जाता है। उसके बाद उस एरिया में अविलंब विद्युत सप्लाई करानी चाहिए। पहले एक फीडर से विद्युत सप्लाई की जाती थी, लेकिन आज विद्युत सप्लाई के कई फीडर लगे हुऐ है, जिससे शहर वासियों को राहत मिल सकती है। श्री ओझा ने पलामू उपायुक्त से इस गंभीर विषय पर ध्यान देने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *