सच खबर,मेदिनीनगर। डाल्टेनगंज-प्रखण्ड के सतत विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं को वंचित वर्ग तक पहुंचाने, गरीब महिलाओं को योजना के लाभ दिलाने सहित विभिन्न क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा के स्तर में उन्नति करने को लेकर अविनाशदेव सदस्य झारखण्ड माटीकला बोर्ड झारखण्ड सरकार सह अध्यक्ष झारखण्ड स्टेट स्कूल एशोसिएशन ने सतबरवा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजकिशोर को दूरभाष के जरिये एइके पब्लिक स्कूल में आंमत्रित किया। विद्यालय के निदेशक आफताब आलम ने अंगवस्त्र ,डायरी पेन देकर श्री किशोर का स्वागत किया। मौके पर शिक्षा चिकित्सा, गरीबों ,मजलूमों की हकमारी को रोकने और विकास को अन्तिम छोर तक पहुंचाने पर लम्बी चर्चा हुई। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजकिशोर ने पूरा भरोसा दिलाया कि अपने कर्तव्य पर खरा उतरूंगा। उन्होंने कहा ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम से मैं विशेष तौर पर प्रभावित हूं। मेरी कोशिश रहेगी कि क्षेत्र भ्रमण कर समस्याओं से अवगत होउं और उनका हल ढंूढूं। उन्हांेने आफताब आलम का विशेष आभार व्यक्त किया। अविनाश देव ने कहा कि प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का उद्देश्य है, संगठन के सभी स्कूलों में उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था को बहाल करना, समय-समय पर विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा छात्रों को उर्जा से लवरेज करना, साथ ही छात्रों का समग्र विकास करना। विद्यालय के निदेशक आफताब आलम ने उपस्थित सभी अतिथियों का विद्यालय आगमन पर धन्यवाद व्यक्त किया।