सच खबर,गोला। मंगलवार को मगनपुर पंचायत सचिवालय मे मगनपुर, चक्रवाली, चोपदारू के रैयतों की एक आम बैठक हुई। बैठक में एनएचआइ भारतमाला परियोजना के अंतर्गत सड़क निर्माण के लिए अधिकृत भूमि के मुआवजा के संबंध में चर्चा की गयी। साथ ही निर्णय लिया गया कि सरकार द्वारा दिया जाने वाला मुआवजा कम है तथा इसका आपत्ति दर्ज करने के बाद भी बिना कोई आश्वासन दिए पूर्व निर्धारित दर पर ही सरकार नोटिस दे रही है, इसलिए ग्रामीणों ने यह तय किया है कि हमलोग नोटिस नहीं लेंगें, जब तक मुआवजा राशि नहीं बढ़ायी जाएगी । बैठक में जनार्दन महतो, रणधीर कुमार बसरिया, रामकुमार प्रसाद, विकास कुमार, नवल मुंडा रामपाल महतो, अमित कुमार, बलराम मुंडा, मंजू कुमारी,उषा देवी, बढ़न महतो, रूसू महतो, अरशद अंसारी, मुजफ्फर अली एवं सैकड़ों महिला पुरुष रैयत उपस्थित थे।