सच खबर, मरकच्चो। प्रखण्ड मुख्यालय मरकच्चो स्थित कारी पहाड़ी के समीप एक आम बागवानी में आग लगने से लगभग 8 दर्जन से अधिक आम का पौधा पूरी तरह झुलस गया। आम बागवानी मरकच्चो मध्य पंचायत निवासी उमेश सिंह का है। उमेश सिंह ने बताया कि मनरेगा योजना के तहत दो वर्ष पूर्व एक एकड़ में आम की बागवानी लगाई गई थी ।स्वरोजगार के लिए सरकार के द्वारा आम बागवानी योजना के तहत दी गई थी। जिसमें 125 पेड़ लगाए गए थे जिसमे लगभग सौ पेड़ पूरी तरह झुलस गये हैं। उमेश सिंह ने बताया कि आग सोमवार की रात में ही किसी शरारती तत्वो के द्वार लगाया गया है। आग की लपटें इतनी तेज थी कि हवाओं के हलके झोंके में चंद मिनटों में 1एकड़ जमीन पर आग पूरी तरह फैल गयी। सुबह पता चलने पर फैल रहे आग को बुझाया गया तथा बचे हुए पौधों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।