सच खबर, खूंटी। उपायुक्त, शशि रंजन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा अस्पतालों में उचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु गठित विभिन्न सेल के अधिकारियों व कर्मियों द्वारा किये जा रहे कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि सेल द्वारा अस्पताल प्रबंधन के साथ-साथ सुचारू रूप से कार्यों का ससमय क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाय। बैठक के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि कायाकल्प की रिपोर्ट के आधार पर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराएं। इसके अतिरिक एम्बुलेंस सेल को निर्देशित किया गया कि सभी एम्बुलेंस में उपलब्ध संसाधनों को दुरुस्त करते हुए व्यवस्थित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल के साथ-साथ सभी पीएचसीसी.एच.सी में भी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाना महत्वपूर्ण है। साथ ही जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी को निर्देश दिए ई- औषधी से जोड़कर इसका उचित संचालन किया जाय। साथ ही सभी सी.एच.सी में डिपेंसिरी के माध्यम से निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिया। सभी योग्य लाभुक का आयुष्मान कार्ड बनाया जाय ताकि हर एक जरुरतमंद व्यक्ति को आयुष्मान भारत योजना का पूर्ण लाभ मिल सके। इसके अलावा बैठक के दौरान अस्पतालों में मशीनों की कमी, चिकित्सकों की उपस्थिति व अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ करने हेतु विशेष पहल करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर में चिकित्सकों, स्वास्थ्य सेवाओं एवं दवाईयों की पूर्ण विवरणी उपलब्ध कराई जाय। उन्होंने सिविल सर्जन सहित अन्य सम्बन्धित पदाधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर रूप से संचालित करने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में उचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना अधिकारियों व कर्मियों का अहम दायित्व है। इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पतालों में साफ-सफाई का विशेषकर ध्यान रखा जाय। उन्होंने कहा कि जिले के पी.एच. सी, सी.एच.सी एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को क्रियाशील कर सफल संचालन महत्वपूर्ण है। साथ ही अस्पतालों की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने हेतु चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने एएनसी, इम्यूनाइजेशन, इंस्टीट्यूशनल एवं होम डिलीवरी आदि बिंदुओं के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही इससे सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।मौके पर उन्होंने निर्देश दिए कि एम्बुलेंस की वर्तमान उपलब्धता की रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि जिलावासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के निमित योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की आवश्यकता है।