पंचायत स्तरीय नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर बैठक

सच खबर, मरकच्चो। जल संरक्षण के संकल्प के साथ प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टेडियम मे शुरू होने वाले पंचायत स्तरीय नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित उत्तरी पंचायत भवन मे एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे प्रखंड के विभिन्न पंचायतो के क्रिकेट के टीम के कप्तान व सदस्य शामिल हुए। बैठक के दौरान खेल समिति के सदस्यों ने बताया की प्रतियोगिता मे आठ टीमे हिस्सा लेंगी जिसमे मरकच्चो मध्य, दशारो, चोपणाडीह, तेलोडीह, नावाडीह, मरकच्चो उत्तरी, जामू व महूँगाई की टीम शामिल हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बुधवार की शाम चार बजे से मरकच्चो उत्तरी पंचायत बनाम चोपणाडीह पंचायत के बीच खेला जाएगा। वहीं प्रतियोगिता का सेमीफाइनल व फाइनल मैच डे नाईट खेला जाएगा। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण का संकल्प भी लिया।बैठक मे अनुपम हलधर, दीपक कुमार, रोहित कुमार, अभिषेक सिँह, आकाश कुमार, अमन कुमार, मो. जावेद, शुभम कुमार, मिथिलेश कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *