पलामू सांसद वीडी राम ने रेल मंत्री से मुलाकात कर कई बिन्दुओं पर वार्ता की

सच खबर,मेदिनीनगर। सांसद पलामू विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली स्थित रेल भवन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत निम्नलिखित बिन्दुओं पर वार्ता की। गढ़वा रेलवे स्टेशन को आदर्श स्टेशन स्कीम के अंन्तर्गत सम्मिलित किया जाय, क्योंकि गढ़वा एक आकांक्षी जिला है। डाल्टेनगंज रेलवे स्टेशन इस स्कीम के अंतर्गत सम्मिलत हो चुका है। लालगढ़, पंजरीकला, एवं डाली में एलएचएस का निर्माण कराने की पुनः चर्चा की उसपर श्री वैष्णव ने कहा कि रेलवे के पदाधिकारी स्थल भ्रमण करेंगे एवं मुझसे संपर्क करेंगे। कजरात-नावाडीह स्टेशन पर पलामू एक्सप्रेस का ठहराव दिया जाय। साथ ही गया-शेरघाटी भाया रफीगंज रेलवे लाइन का निर्माण कार्य कराया जाय। इस पर रेल मंत्री ने कहा कि गया-चतरा रेल लाइन के साथ कैसे जोड़ा जाय इस पर अध्ययन किया जा रहा है। इस संबंध में शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। वहीं, बरवाडीह-चिरिमिरी रेल लाइन निर्माण पर सकारात्मक पहल चल रही है। उन्होंने नगर उटारी रेलवे स्टेशन का नाम परिवर्तित कर श्री बंशीधर नगर रेलवे स्टेशन करने से संबंधित कागजातों को उपस्थापित करने का निदेश उन्होंने अपने ओएसडी को दिया। श्री राम ने बताया कि उपरोक्त सभी बिन्दुओं पर मंत्री श्री वैष्णव ने सकारात्मक रूख अपनाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *