सच खबर, खूॅंटी। उपायुक्त शशि रंजन द्वारा केवी०उच्च विद्यालय, अड़की के विद्यार्थियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। चर्चा के दौरान उपायुक्त ने उन्हें लगन के साथ उच्चतर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के बहुआयामी विकास की दिशा में हर स्तर पर होंगे सफल प्रयास। इस दौरान मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, पुलिस अधीक्षक, अनुमण्डल पदाधिकारी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्राचार्य के०वी० उच्च विद्यालय के प्राचार्य व शिक्षक उपस्थित थे। उपायुक्त द्वारा बच्चों से उनके पठन-पाठन एवं पारिवारिक पृष्ठभूमि के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए विद्यालय के शिक्षकों से योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर चर्चा की। साथ ही उनके द्वारा प्रखंड स्तर पर बच्चों के लिए प्रतियोगिताओं व परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कोचिंग के भी दिशा-निर्देश दिए। साथ ही विद्यार्थियों को आवश्यक कागजात जैसे-जाति,आवासीय,आय प्रमाण पत्र आदि निर्गत करने की दिशा में सुगम माध्यम से उपलब्ध कराने की बात कही। विदित हो कि उपायुक्त द्वारा 30 मार्च को अड़की प्रखण्ड के के०वी० उच्च विद्यालय निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने छात्र-छात्राओं को उनके पाठ्यक्रम से सम्बंधित जानकारी दी थी। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से कुछ सम्बन्धित प्रश्न किये गए, जिसमे विद्यार्थियों द्वारा दिये गए सही उत्तर की उपायुक्त ने सराहना की एवं उन्हें चर्चा कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया। आज उपायुक्त ने विद्यार्थियों से मिलकर उन्हें प्रोत्साहित किया एवं विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। साथ ही उपायुक्त ने कहा कि खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा ताकि विद्यार्थियों का बहुआयामी विकास सम्भव हो सके। मौके पर उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि संघर्ष से निश्चित ही सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रतिस्पर्धा के वातावरण में उचित रूप से स्वयं को ढालने का प्रयास करें। उन्होंने छात्र-छात्राओं को कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत कराया। साथ ही उनसे कुछ बिंदुओं पर चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि हार से घबराना नहीं, बल्कि जीत की ओर और भी विश्वास से अग्रसर होना चाहिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त एव अनुमण्डल पदाधिकारी ने भी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि मजबूत इच्छाशक्ति हर मुकाम तक पहुंचा सकती है। जिससे वो भी निश्चय करते हुए अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़े और सफल बनें। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने प्रश्नों व जिज्ञासाओं को प्रस्तुत किया। मौके पर छात्र- छात्राओं ने अपनी शिक्षा के दौरान आने वाली बाधाओं को बताया, साथ ही अपनी समस्याओं के सामाधान भी जाने। उपायुक्त द्वारा उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही उनके प्रश्नों के उत्तर देकर उन्हें कड़ी मेहनत करने हेतु प्रेरित किया।