सच खबर,मेदिनीनगर। सरहुल तथा रामनवमी पर्व को देखते हुए पलामू पुलिस ने आम जनता से अपील की है ऐसे में समाज में आपसी भाईचारा एवं शांति अत्यंत ही आवश्यक है। हम सभी का कर्तव्य है कि पर्व को आपसी स्नेह, भाईचारगी एवं शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं,लेकिन कुछ असामाजिक तत्व आपत्तिजनक फोटो ,वीडियो या मैसेज के द्वारा समाज की शांति को भंग करने का प्रयास करते हैं तथा सांप्रदायिक विद्वेष फैलाना चाहते हैं। पलामू जिला प्रशासन ने वैसे लोगों से सख्ती से निपटने का निर्णय लिया है। अतः सभी से अपील किया जाता है की अगर आपको सोशल मीडिया पर यथा व्हाट्सएप ,फेसबुक ,ट्विटर, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम आदि प्लेटफार्म पर ऐसा कोई मैसेज या फोटो या वीडियो आदि दिखे,जो आपत्तिजनक हो, जिसमें सौहार्द्र को बिगाड़ने की कोशिश हो तो अविलंब पलामू जिला पुलिस के नंबर 9110049366 पर उस आपत्तिजनक तत्व(फोटो/वीडियो/मैसेज) तथा साथ में उस आपत्तिजनक पोस्ट को भेजने वाले का मोबाइल नंबर/प्रोफाइल आईडी को भेजें । लेकिन, यह अनुरोध किया जाता है कि वैसे आपत्तिजनक फोटो ,संवाद, वीडियो आदि को किसी दूसरे व्यक्ति को या किसी ग्रुप में शेयर ना करें क्योंकि आपके शेयर करने से वह आपत्तिजनक सामग्री अनावश्यक रूप से समाज में फैलता है । उन्होंने मीडिया बंधुओं से भी आग्रह है कि अगर उन्हें भी कोई आपत्तिजनक फोटो, वीडियो, संवाद आदि की जानकारी मिलती है तो वे उसे अपने ग्रुप में पोस्ट ना करें बल्कि पलामू जिला पुलिस के दिए गए नंबर पर भेजने का कष्ट करें । पलामू पुलिस ने यह भी अनुरोध है कि जब कोई आपत्तिजनक कॉन्टेंट आप पलामू पुलिस के नंबर पर भेजें तो साथ में जिस स्रोत से आपने उन्हें पाया है ,उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर अथवा प्रोफाइल साथ में अवश्य मैसेज करें या उसका स्क्रीनशॉट भेजें। इससे पलामू प्रशासन को शांतिपूर्ण तरीके से पर्व और त्योहार को संपादित कराने में सहायता मिलेगी।पलामू पुलिस के नंबर पर ऐसी सूचना देने वालों का नाम, नंबर आदि बिल्कुल गोपनीय रखा जाएगा।