भारत के सौ सबसे शक्तिशाली लोगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले स्थान पर

नई दिल्ली। भारत के 100 सबसे शक्तिशाली लोगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले स्थान पर काबिज हैं। बता दें कि इंडियन एक्सप्रेस के 100 पॉवरफुल लोगों की सूची में कई नाम ऐसे हैं जिनकी स्थिति में काफी उछाल देखने को मिला है। इसमें अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, आरएसएस के मोहन भागवत, मुकेश अंबानी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हैं। 100 की लिस्ट में पहले पायदान पर पीएम मोदी काबिज हैं। दरअसल कोरोना महामारी से पैदा हुए संकट और उसके लिए लगने वाली वैक्सीन का प्रबंधन, पश्चिम बंगाल में भाजपा की मजबूत होती स्थिति से पीएम मोदी की छवि में निखार आया है। इसके अलावा अभी हाल ही में हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में 4 में भाजपा ने शानदार वापसी की है। जिसकी वजह से भाजपा में जोश देखा जा रहा है। गौरतलब है कि इन सबके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा अहम है। वहीं रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध के दौरान 22,000 भारतीयों को युद्ध क्षेत्र से बाहर निकालना, पीएम मोदी की जबरदस्त कूटनीतिक सफलता मानी जा रही है। बता दें कि 2021 में भी पीएम मोदी इस सूची में पहले पायदान पर थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत इस लिस्ट में तीसरे नबंर पर हैं। दरअसल भाजपा में मोदी-शाह की मजबूत जोड़ी के बाद भी संघ भाजपा के लिए लगातार मजबूत ढाल के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में पार्टी को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर संघ लगातार सक्रिय है। पिछले साल की सूची में भी आरएसएस प्रमुख तीसरे नंबर पर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *