सच खबर, मेदिनीनगर। कहते हैं कि जहां चाह वहां राह होता ही है। परिश्रम करने पर सफलता अवश्य मिलती है। यही कर दिखया है मेदिनीनगर के रेडमा ग्राम निवासी वार्ड नंबर 17 के वार्ड पार्षद सुमित कुमार तिवारी ने। सुमित इन दिनों मायानगरी मुंबई में टीवी एंटरटेनमेंट क्षेत्र में भाग्य आजमा रहा है। सुमित सी मेल वेब सीरीज में अभिनेता के रूप में काम किया है। वह म्यूजिक और वीडियो में भी अभिनेता के तौर पर काम किया है। सुमित अभी अपना एक यूट्यूब चैनल कैमराबाज के नाम से कॉमेडी शो चला रहा है,जिसमें कॉमेडी के क्षेत्र में जाने के जाने -माने कलाकार सुनील पाल, राजेश पुरी, बीरबल जी, मिथिलेश चतुर्वेदी, हिमांशु बवंडर ,अमोल सोनी जैसे दिग्गज कलाकार अपना कला प्रदर्शन कर रहे हैं। सुमित मुंबई से इन दिनों मेदिनीनगर आए हुए ह।ैं उनका कहना है सफलता मिलने पर यहां कला प्रेमी युवक और युवतियां को भी इस क्षेत्र में काम करने का मौका देगें। सुमित ने पलामू के लोगोंसे आग्रह किया है कि कैमराबाज यूट्यूब चौनल को सब्सक्राइब करें और कॉमेडी का मजा लें । इधर, सुमित के सफलता पर कई लोगों ने खुशी व्यक्त की है। सुमित के पिता सतीश तिवारी ने बताया कि सुमित प्रारंभ से ही कला क्षेत्र में जाने का इच्छुक था। ग्रामीणों ने सुमित को सफल होने की शुभकामना दी है।