‘पिज्जा किंग’ का हुआ उद्घाटन

सच खबर, मेदिनीनगर। गुरुवार को संत मरियम स्कूल के चेयरमैन सह सदस्य माटी कला बोर्ड झारखंड सरकार अविनाश देव ने मदन मोहन रोड स्थित बाली साव चौक पर ‘पिज्जा किंग’ नामक नए प्रतिष्ठान का मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात अपने संबोधन में अविनाश देव ने कहा कि बदलते हुए परिवेश और आधुनिकता के इस दौर में पिज्जा किंग जैसी दुकान की अत्यंत आवश्यकता थी , जिसे निखिल नीरव और मयंक मनु ने प्रतिष्ठान खोलकर मांग को पूरा कर दिया। हम सभी शहरवासी पिज्जा, बर्गर जैसे लजीज व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए बड़े-बड़े शहरों की ओर रुख करते थे, लेकिन अब इस प्रतिष्ठान के खुलने से एक अदद आवश्यकता की पूर्ति हो गई। लगातार नए प्रतिष्ठानों का खुलना शहर के सतत विकास का परिचायक है। दुकान के प्रोपराइटर को बधाई और शुभकामना देते हुए श्री देव ने कहा कि सभी शहरवासी यहां आए और प्रतिष्ठित व्यंजन का लुफ्त उठाए। इस दुकान में स्वच्छता, उत्पाद की बेहतर गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है स उद्घाटन के मौके पर संत मरियम स्कूल के उप प्रधानाचार्य साहा सर , मयंक मनु, निखिल नीरव , सुनीता गुप्ता, विनय कुमार , अनिल अग्रवाल , निशांत , बिट्टू , आर्दश , सुरेश आदि अनेक लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *