भारतीय नव वर्ष पर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल शोभायात्रा निकालेगा

सच खबर,मेदिनीनगर। गुरुवार 31 मार्च को स्थानीय राजा भाऊ स्मृति भवन में गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर विश्व हिंदू परिषद के पलामू जिला मंत्री दामोदर मिश्र ने बताया कि आगामी शनिवार, दो अप्रैल तिथि चौत्र शुक्ल प्रतिपदा से भारतीय नव वर्ष का प्रारंभ हो रहा है। भारतीय नव वर्ष को उत्सव के रूप में मनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल पलामू के तत्वावधान में शहर के मुख्य मार्गों पर एक शोभायात्रा निकालकर नगर वासियों को नव संवत्सर की बधाई और शुभकामनाएं प्रदान की जाएगी। शोभा यात्रा चार पहिया और दो पहिया वाहन पर निकाली जाएगी। शोभा यात्रा का प्रारंभ शनिवार, दिनांक 02 अप्रैल 2022 को प्रातः 9ः30 बजे, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से होगी। वहां से निकल कर शोभा यात्रा हमीदगंज के कांदा खाड़ मोड़ होते हुए, साहित्य समाज चौक पहुंचेगी। वहां से हॉस्पिटल चौक, कनीराम चौक, आहत रोड होते हुए, पंच मुहान चौक पहुंच कर शोभा यात्रा, राजेंद्र चौक, उर्फ छः मुहान पहुंचेगी। वहां से आगे सद्दिक मंजिल चौक होते हुए बेलवाटकर चौक, दो नंबर डाउन अंडर ब्रिज होते हुए, रेड़मा चौक और उसके आगे बाईपास होते हुए बैरिया चौक से मुड़ कर सुदना ओवर ब्रिज से जेल हाता,साहित्य समाज चौक और पुनः वहां से मेजर मोड़ होते हुए शोभा यात्रा वापस सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में समाप्त होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री दामोदर मिश्र, सह मंत्री अमित कुमार तिवारी, बजरंग दल जिला संयोजक संदीप कुमार दास, कार्यक्रम अध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता, नगर बजरंग दल संयोजक विवेक कुमार चौबे, नगर सत्संग प्रमुख सुभाय राज और नगर बजरंग दल सह संयोजक रंजन कुमार इत्यादि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *