पलामू एसपी ने की कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं से मुलाकात

सच खबर, मेदिनीनगर। पलामू जिला के दूरस्थ ग्राम हिंसड़ा पांडू में कांड पर्यवेक्षण के लिए पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने बगल में स्थित कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं मुलाकात की। उन्होंने शिक्षिकाओं एवं छात्राओं से कहा कि सुरक्षा संबंधित कोई समस्या हो तो सीधे थाना प्रभारी या वरीय पदाधिकारियों से सम्पर्क करें। वहां जब छात्राओं से पुलिस अधीक्षक ने पूछा कि यदि मैं क्लास लेने आऊं तो कौन विषय-अध्याय पढ़ना चाहेंगी? छात्राओं ने कहा भौतिकी में प्रकाश का परावर्तन/अपवर्तन। पुलिस अधीक्षक ने कहा मैं एक दिन अवश्य क्लास लेने आऊंगा। यह सुनकर छा़त्राएं काफी खुश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *