शहर में चला वाहन चेकिंग अभियान, कई वाहन जब्त

सच खबर, मेदिनीनगर। स्थानीय छहमुहान पर गुरुवार को वाहन चेकिंग अभियान चला। पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर ट्रैफिक प्रभारी रुद्रा नंद सरस ने वाहन चेकिंग अभियान किया ।इसमें कई मोटरसाइकिल और स्कूटी को जब्त किया गया। ट्रैफिक प्रभारी ने बताया कि बिना हेलमेट के वाहन चलाने और कागजात नहीं दिखाने वाले वाहनों को जब्त किया गया है तथा फाइन के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी के कार्यालय में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान अभी जारी रहेगा। इधर वाहन चेकिंग अभियान से बिना हेलमेट लगाकर चलने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *