जनता दरबार में अपर समाहर्ता ने सुनी लोगों की समस्याएं

सच खबर, गढ़वा। समाहरणालय के सभागार में आयोजित जनता दरबार में  जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे रहे हैं। मौके पर कुछ समस्याओं का तत्काल ही समाधान भी हो रहा है तो वहीं अन्य प्राप्त शिकायतों के निवारण के लिए उसे संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के पास भेजा जा रहा है। विदित हो कि जिले में प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, जिसमें पदाधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होते हैं।  इसी कड़ी में आज के जनता दरबार में उपायुक्त के निर्देश पर अपर समाहर्ता गढ़वा ने जनता दरबार में आये लोगों की समस्याओं को सुना। आज के जनता दरबार मे कुल 43 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। जनता दरबार में डंडई के लवाही कला निवासी फरियादी संगीता देवी व डंडई निवासी देवंती देवी ने क्रमशः राशन कार्ड में बच्चों का नाम जुड़वाने का आग्रह किया। इस पर अपर समाहर्ता ने आपूर्ति विभाग के कर्मचारी को इनका नाम राशन कार्ड में जोड़ने हेतु निदेशित किया। इसके अलावा जनता दरबार में एक अन्य फरियादी ने कर्नाटक में कार्यरत उनके पति का कोरोना से हुए निधन से मिलने वाले सरकारी लाभ हेतु आग्रह किया। इसपर अपर समाहर्ता ने मामले की जांच करते हुए उन्हे लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। मौके पर भूमि विवाद, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन,  राशन कार्ड बनवाने एवं राशन कार्ड में नाम जोड़वाने हेतु लोग आए थे, सभी लोगों को बारी बारी से बुलाकर उनकी समस्याओं को सुनते हुए अपर समाहर्ता ने संबंधित विभाग पदाधिकारियों को अग्रसारित कार्रवाई हेतु भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *