रायगढ़ में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। मरने वालों में 10 साल की बच्ची, उसके पिता और दादी शामिल हैं। तीनों कुछ दिन पहले महुआ बीनने के लिए घर से निकले थे और जंगल में ही झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। वहां किसी ने पत्थर से मार-मार कर तीनों की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर एसपी सहित कापू थाना प्रभारी व पुलिस मौके पहुंचकर घटना की जांच कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, चालहा गांव निवासी दुहनी बाई (65) अपने बेटे अमृत लाल (30) और नतिनी अमृता (10) के साथ तीन-चार दिन पहले महुआ बीनने के लिए आश्रित गांव धवाईडांड गए थे। वहां जंगल में ही महुआ के पेड़ के नीचे झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। बताया जा रहा है कि सुबह जब ग्रामीण उधर से निकले तो तीनों के शव झोपड़ी के बाहर ही पड़े थे। इस पर उन्होंने कोटवार को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई है। शरीर पर धारदार हथियार के निशान नहीं मिले हैं। बच्ची का चेहरा जरूर पत्थर से कुचला गया था। इसके साथ ही पिता-पुत्री को भी पत्थरों से मारकर हत्या की गई। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी अभिषेक मीना ने जिले के सीमा का सील करने के आदेश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *