रेहला के ज्ञानदीप कान्वेंट स्कूल में छात्र-छात्राओं को दी गयी विदायी शिक्षा के साथ-साथ बच्चो को चरित्र व व्यक्तित्व का निर्माण भी करना होगा: त्रिपाठी

सच खबर, उंटारी रोड। विश्रामपुर नगर परिषद में स्थापित रेहला के ज्ञानदीप कॉन्वेंट स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूल में ही समारोह आयोजित कर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावे 10 वीं के छात्र-छात्राओं को सम्मान पूर्वक विदायी भी दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी व वरीय भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.समारोह की अध्यक्षता शिक्षविद डा. राजेश्वर पांडे ने किया। मौके पर केएन त्रिपाठी ने कहा कि उच्च शिक्षा के साथ-साथ बच्चो को चरित्र व व्यक्तित्व का निर्माण भी करना होगा। शिक्षा के अलावा चरित्र व व्यक्तित्व ही बच्चो के भविष्य के मुकाम को तय करता है। भाजपा के पूर्व विस प्रत्याशी अलखनाथ पांडेय ने छात्र-छात्राओं को कई टिप्स दिये और कहा कि अब ये बच्चे उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर है। उच्च शिक्षा में कई विकल्प हैं। छात्र जिस दिशा में भी आगे की शिक्षा लेना चाहते है। उसका द्वार यहीं से शुरू होगा।स्कूल के संस्थापक अवध बिहारी पांडेय ने कहा कि स्थापना काल से ही ज्ञान दीप कॉन्वेंट पूरी ईमानदारी के साथ शिक्षा का अलख जगा रहा है। समारोह में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। प्रतिभावान बच्चो के बीच पुरस्कारों का वितरण पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी व भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय ने किया। मौके पर प्रो. नंदलाल शुक्ला संगीत गुरु सुभाष गुरु,जयशंकर राम,शशिनाथ चौबे,विश्वनाथ प्रताप सिंह,निरंजन पांडेय,विष्णुकांत पाठक,रामचंद्र दीक्षित,मुखदेव सिंह सहित कई गण्यमान्य लोग,शिक्षक-शिक्षिका व छात्र-छात्राएं मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *