बसंती दुर्गा पूजा व रामनवमी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक

सच खबर,मरकच्चो। 2 अप्रैल से शुरू हो रहे बसंती दुर्गा पूजा तथा रामनवमी पर्व को लेकर गुरुवार को मरकच्चो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई बैठक में प्रमुख सावित्री देवी इंस्पेक्टर द्वारिका राम, थाना प्रभारी सुमीत कुमार ने बसंती दुर्गा पूजा व रामनवमी महापर्व शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने कहा कि निश्चित तौर पर भगवान राम के आदर्शों का पालन करते हुए सभी मिलजुल कर शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में रामनवमी पर्व मनाएंगे। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख सावित्री देवी ने की, जबकि संचालन उतरी पंचायत मरकच्चो के मुखिया विजय कुमार सिंह ने किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय यादव,मुखिया विजय कुमार सिंह अशोक कुमार दास, सुरेंद्र यादव, केदार पासवान, पंकज राणा, दिवाकर तिवारी,मो नूर आलम, मो अहमद आलम,मो संसाद आलम, मो खलील,रवि शंकर सिंह रिंकू, डा. सरफराज नवाज, देवी सिंह यादव, रविंद्र पांडे, मनोज सिंह,बलदेव यादव,मंटू तिवारी,विपिन वर्णवाल, मनोज मोदी,लक्ष्मण यादव,सुनील यादव, किशुन यादव,जगरनाथ प्रसाद कुशवाहा,अर्जुन महतो,बिहारी महतो, एस आई कुंदन कुमार, एएस आई दयाराम सिंह,सुरेश सिंह,समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे। वही दूसरी ओर राम नवमी पूजा को लेकर नवलसाही थाना में भी गुरुवार को शांति समिति की बैठक की गई।बैठक की अध्यक्षता मदन सिंह ने की, जबकि संचालन थाना प्रभारी पंचम के गाने किया ।इस मौके पर एसआई रंजीत कुमार ,ए एसआई विजय सिंह, उमेश यादव, मोहम्मद कलीम ,किशोर यादव ,वीरेंद्र साव, कमलेश ठाकुर ,रामचंद्र राणा बद्री साव,शनिचर साव फौजी, मिथिलेश कुमार, पिंटू यादव ,अरुण यादव ,परमेश्वर यादव, राजेंद्र मेहता समेत कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *