पिंटू चौधरी ने बीमार व्यक्ति की सहायता की

सच खबर, उंटारी रोड। पलामू जिले के विश्रामपुर प्रखण्ड के स्थित सिगसिगी पंचायत में स्थित लोहरदगा टोला एक 42 वर्षीय झुमन चौधरी करीब दो महीने से बीमार है। साथ ही पैसे की अभाव में उसका इलाज अच्छे डॉक्टर से नही हो पा रहा है। इसकी चर्चा पूरे पंचायत में चल रही है। इस बात की सूचना मिलते ही सिगसिगी पंचायत के युवा वरिष्ठ समाज सेवी पिंटू चौधरी ने बीमार व्यक्ति के परिजन से मिलकर हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिलाया। साथ ही आर्थिक सहयोग भी किया। मौके पर वासुदेव राम ,राम परिखा ,राम सागर राम, संजय राम, रामनाथ चौधरी, शंकर चौधरी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *