दुमका में सहायक पुलिस के जवान का शव फांसी पर लटका मिला

रांची। दुमका में शनिवार की सुबह दुमका में सहायक पुलिस के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विवेक कुमार नामक सिपाही शिव पहाड़ स्थित पोस्ट ऑफिस के समीप एक भाड़े के मकान में रह रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक जवान एसपी कार्यालय के क्राइम एंड क्रिमिनल, ट्रैकिंग, नेटवर्क एंड सिस्टम यानी (सीसीटीएनएस) कार्यालय में पदस्थापित था। यह कार्यालय वर्तमान में डीआईजी ऑफिस में चलता है। मृतक जवान विवेक कुमार दुमका जिले के रामगढ़ प्रखंड के तरणी गांव का रहने वाला था। अभी तक जवान के फांसी लगाकर जान देने की वजह का पता नहीं चल पाया है। शहर के शिव पहाड़ मोहल्ले में रहने वाले विवेक के पड़ोसियों के अनुसार सुबह उठने के बाद वह बाथरूम गया है। उसके बाद ही उसने फांसी लगाकर जान दी है। सुबह में पड़ोसियों ने उसे आवास में टहलते देखा भी है। विवेक के साथ ऑफिस में काम करने वाले पुलिसकर्मियों के अनुसार शुक्रवार की शाम तक वह ऑफिस में सामान्य तरीके से काम किया था। उसके बातचीत और हाव-भाव से नहीं लग रहा था कि घर जाने के बाद वह दूसरे दिन इस तरह की घटना कर लेगा। वह काफी मिलनसार और सीधा-साधा था। विवेक के करीबियों के अनुसार इन दिनों वह सीजीएल परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *