विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने नव संवत्सर 2079 के शुभारंभ पर शोभायात्रा निकाली श्री राम जन्म महोत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय

सच खबर, मेदिनीनगर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल पलामू ने नव संवत्सर 2079 के शुभारंभ पर नगर के मुख्य मार्गों पर एक शोभायात्रा निकालकर नगर वासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। पलामू जिला विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के द्वारा आज भारतीय नव वर्ष के शुभारंभ पर एक शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से भ्रमण करते हुए वापस सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में आकर समाप्त हुई। रास्ते में शोभा यात्रा के दौरान नगर वासियों ने शोभा यात्रा का उत्साह पूर्ण स्वागत किया। शोभा यात्रा के समापन के बाद कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला मंत्री दामोदर मिश्र ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद इस वर्ष श्री राम जन्म महोत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। श्री राम जन्मभूमि पर प्रभु श्री राम की भव्य मंदिर का निर्माण प्रारंभ हो चुका है, लेकिन विगत दो वर्षों से वैश्विक महामारी के कारण हिंदू समाज राम मंदिर बनने के खुशी को समारोह पूर्वक नही मना पाये। प्रभु श्रीराम की कृपा से अभी स्थिति सामान्य है। विश्व हिंदू परिषद श्री राम जन्म महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन सभी प्रखंडों, खंडो और उप खंडों में करेगी। पलामू जिला को कम से कम 200 कार्यक्रम करने का लक्ष्य निर्धारित दिया गया है। आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि पलामू जिला के उत्साही कार्यकर्ता ना सिर्फ लक्ष्य हासिल करेंगे, बल्कि उससे आगे बढ़ कर एक नई कीर्तिमान स्थापित करेंगे। आज से 10 अप्रैल तक सभी कार्यकर्ता इस बात की प्रयास करेंगे कि श्री राम जन्म महोत्सव ज्यादा से ज्यादा जगहों पर मनाया जाए। समारोह के लिए आपको अपने प्रखंड, पंचायत या खंड में श्री राम जन्म महोत्सव का एक बैनर लगा कर लोगों को मंदिर आंदोलन और उसकी प्रगति के बारे में बताना है। छोटे-छोटे कार्यक्रम के माध्यम से समाज के प्रबुद्ध लोगों को बुलाकर उन्हें सम्मानित करें तथा आम जनमानस में राम मंदिर के निर्माण में हो रहे प्रगति और भारतीय राष्ट्रवाद के उभार के बारे में संदेश प्रेषित करें। आज के कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक सत्य प्रकाश, विभाग कार्यवाह राजीव कुमार सिंह,सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री दामोदर मिश्र, सह मंत्री अमित तिवारी, बजरंग दल संयोजक संदीप कुमार दास, विश्व हिंदू परिषद के मंदिर मठ प्रमुख संजय प्रजापति समरसता प्रमुख पप्पू लाठ कार्यक्रम अध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता नगर बजरंग दल संयोजक विवेक चौबे सहसंयोजक दीपक कुमार, रंजीत चौधरी, रंजन कुमार, धर्मेंद्र चंद्रवंशी, आनंद कुमार चौरसिया, गोलू कुमार सिंह, दिलीप गिरी, वनवासी कल्याण आश्रम से अंबिका सिंह, राकेश सिंह हिंदू, अजीत सिंह, लोकेश राणा, विनीत ओझा, सुरेश वर्मा, गोपाल जी, अजीत पाठक, अमलेश पासवान, सुभाय राज, सौरभ कुमार कर्ण, आनंद कुमार सिंह, सुधीर कुमार, ओम प्रकाश, शशि भूषण मिश्र, सरस्वती विद्या मंदिर के सचिव राजीव रंजन, सतेंद्र सिंह, इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *