संत मरियम आवासीय विद्यालय का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण

सच खबर, मेदिनीनगर। सदर सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट राजेश कुमार साह द्वारा संत मरियम आवासीय विद्यालय को गत रात औचक निरीक्षण किया गया। विद्यालय के चेयरमैन से सम्पर्क साध आवासीय परिसर का मुआयना किया। उनके द्वारा सबसे पहले रसोई घर, बाथरूम, बेडरूम,सीसी टीवी कैमरा, मेडिकल किट, अग्निशन यंत्र सहित सभी चीजों का निरीक्षण किया गया। अंत में उन्होंने बच्चों से इम्तिहान पर संवाद किया। उन्होंने उन्हें तनावमुक्त होकर बेहतर रचनात्मक शैली से परीक्षा देने का सलाह दी। वे भारत सरकार द्वारा श्रेष्ठ योजना के तहत आये बच्चों से भी मिले। छात्रावास की छात्राओं ने कहा कि घर से सौ गुना यहां बेहतर माहौल है। जहां पर्याप्त सुरक्षा शिक्षा संस्कार संस्कृति उज्ज्वल भविष्य के समावेशी शिक्षा प्रदान की जाती है। एसडीएम ने कहा कि संत मरियम स्कूल में औचक निरीक्षण में उम्मीद से ज्यादा विधि व्यवस्था व दिशा-निर्देश का पालन होते पाया गया। विद्यालय के चेयरमैन अविनाशदेव ने एसडीएम राजेश साहा को अंगवस्त्र पुष्पगुच्छ दे कर अभिनन्दन किया। साथ ही कहा कि इसी तरह निरीक्षण का सतत प्रक्रिया बनाये रखें, जिससे हमे विद्यालय को मुकाम पर ले जाने और बच्चों के भविष्य गढ़ने में सहूलियत होगी। मौके पर उप प्राचार्य एस बी साहा ,शिक्षक सुधांशु दुबे ,नरेंद्र सिंह ,अजय तिवारी ,मनीष सिंह, नंदन तिवारी, जयप्रकाश प्रसाद, विकास द्विवेदी आदि अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *