भव्य कलश यात्रा के साथ मानस यज्ञ प्रारंभ

सच खबर, रजवाडीह। चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर हनुमान मंदिर सेमराटांड़ पर मानस यज्ञ की शुरूआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। इस कलश यात्रा में काफी संख्या में नर-नारी कलश में संगम स्थल से जल लेकर यज्ञ का श्री गणेश किया। यज्ञ की शुरूआत भावी मुखिया प्रत्याशी श्रीमती मंजू .ित्रपाठी एंव समाज सेवी मधुसूदन त्रिपाठी के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। आचार्य विकेश पंडित जी ने पूजन और सुवेश पंडित जी ने मानस पाठ कराया। इस कार्य में वार्ड सदस्य नंदा पांडेय, अजीत त्रिपाठी, सूरत पांडेय, गिरिन्द्र पांडेय, वंशीधर चंद्रवंशी, नरेन्द्र पांडेय,रतन पांडेय , सुशील पांडेय, राज किशोर पांडेय ,विभा पांडेय उपस्थित थे। सत्यनारायण पांडेय ने यजमान बने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *