चलंत चिमनी ध्वस्त,भट्टे के संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

सच खबर, मेदिनीनगर। उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई लगातार जारी है.इसी क्रम में शनिवार को विश्रामपुर थाने में अवैध रूप से चल रहे चलंत चिमनी को ध्वस्त किया गया। जिला खनन पदाधिकारी आनंद ने बताया कि विश्रामपुर थाना क्षेत्र के भलवानी कला में छापेमारी कर कार्रवाई की गयी है। अवैध रूप से चलंत चिमनी इट भट्टा का संचालन कर रहे हमीदगंज के चेयरमेन रोड निवासी कन्हैया सिंह के खिलाफ विश्रामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।.उन्होंने कहा कि जिले में खनिजों का अवैध रूप से खनन,परिवहन एवं भंडारण करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *