पलामू सांसद विष्णु दयाल राम का प्रयास रंग लाया एनएच 75 खजुरी से विढंमगंज तक फोर लेन के लिए राशि स्वीकृत

सच खबर, मेदिनीनगर। गढ़वा जिलान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग सं0-75 खजुरी से विढ़मगंज,उत्तर प्रदेश के सिवाना तक सड़क का फोरलेन की निविदा चार फरवरी 2022 को ही प्रकाशित हो चुकी थी। उसके निर्माण हेतु 1232.38 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की गयी। श्री राम ने बताया कि उक्त संबंध में 22 दिसम्बर 2021 को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की अध्यक्ष अलका उपाध्याय से नई दिल्ली में मुलाकत कर उन्हंे पत्रांक 344 ध् क्स्प् 22ः12ः2021 पत्र दिया एवं दो फरवरी 2022 को नितिन गडकरी, मंत्री सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से मुलाकात कर बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग सं0-75 कुडू से विढ़मगंज, उत्तर प्रदेश के सिवाना तक भारतमाला प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसे राँची से वाराणसी तक फोरलेन होना है। उक्त सड़क का भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में हस्तांतरण के पश्चात् समय-समय पर सड़क की मरम्मती का कार्य कराया जा रहा है परन्तु इससे समस्या का समाधान होने वाला नहीं है। जब तक की पूरी सड़क जो भारतमाता प्रोजेक्ट का हिस्सा है समग्र रूप से नहीं बनायी जाएगी। साथ ही समय-समय पर सांसद के द्वारा उक्त मामले को लोकसभा में प्रश्न काल, शून्य काल एवं नियम 377 के तहत भी उठाया जाते रहा है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-75 कुडू से विंढ़मगंज कि0मी0 55.00 से कि0मी0 250 तक को पाँच खंडों में विभक्त कर डीपीआर का कार्य पूर्ण किया जा रहा है। परन्तु इसमें अप्रत्याशित विलम्ब हो रहा है तथा खंड-पांच राष्ट्रीय राजमार्ग सं0-75 खजुरी से विढ़मगंज,उत्तर प्रदेश के सिवाना तक का निर्माण कार्य अविलंब प्रारम्भ करने का अनुरोध किया थां। इस खंड मे रमना और श्री वंशीधर नगर ,दो बाईपास की भी स्वीकृति प्रदान की गयी है। विदित है कि खंड- फोर में षंखा से खजुरी जिसमें गढ़वा बाईपास का निर्माण कार्य प्रारम्भ ह,ै जो मार्च 2023 तक निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। खंड थर्ड में भोगू से षंखा जिसमें दो बाईपास का निर्माण किया जाएगा-मेदिनीगर एवं पोलपोल। इस परियोजना में अवस्थित नदी पर नया पुल बनाया जायेगा एवं लगभग 16 जगहों पर बस पार्किग एवं एक ट्रक पार्किंग भी प्रस्तावित है। उल्लेखनीय है कि इस परियोजना के डीपीआर का कार्य समाप्त हो चुका है। प्रस्ताव शीघ्र मुख्यालय में बजट की स्वीकृति के लिए समर्पित हो जाएगा। खंड-दो भोगू से उदयपुरा लातेहार, इसमे एक बाईपास का निर्माण सतबरवा में कराया जाएगा। खंड-एक उदयपुरा,लातेहार से कुडू,लोहरदगा। उक्त परियोजना की भी इस वितीय वर्ष में ही निविदा प्रकाशित की जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-98 नया राष्ट्रीय राजमार्ग-139) में 33.765 किमी है, जो कि किमी 23.284 पोला,औरंगाबाद,बिहार सेे किमी 57.049 सिलदाग,पलामू,झारखंड तक है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग झारखंड एवं बिहार राज्य के लोगों की जीवन रेखा है और राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विदित है कि उक्त परियोजना के निर्माण हेतु पलामू जिला अंतर्गत मुआवजा की राशि को बाजार मूल्य की तुलना से बहुत कम होने के कारण भूमि लाभुकों द्वारा स्वीकार नहीं करने के कारण परियोजना समय से प्रारम्भ नहीं हो सका है। पलामू जिला अन्तर्गत कुल 218 करोड़ रूपया का पंचाट बना था, जिसको आर्बिट्रेटर द्वारा दिये गये निदेश से अनुमानित 150 करोड़ रूपये की बढ़ोतरी हुई है, जिसकी स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। अब उक्त परियोजना का निर्माण कार्य बहतु जल्द प्रारम्भ कर दिया जाएगा। एनएचएआई ने कार्य प्रारम्भ करने की ऑफिसियली स्वीकृति प्रदान कर दी है। सांसद ने कहा कि उक्त परियोजनाओं का निर्माण पलामू प्रमंडल के लोगों की चिर प्रतीक्षित मॉग थी। पलामू प्रमंडल के लोगों को राजधानी रॉची से जुड़ने के लिए बेहतर सड़क का सपना जल्द पूरा होगा, गढ़वा जिला के उत्तर प्रदेश के विंढमगंज से रॉची तक एवं राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-98 का फोरलेन सड़क बन जाने से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। उक्त परियोजनाओं के निर्माण हेतु सांसद श्री राम ने पलामू प्रमंडल की जनता के तरफ से प्रधानमंत्री एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी के प्रति आभार प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *