श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल की बैठक आयोजित रामनवमी महापर्व धूमधाम से मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय

सच खबर, मेदिनीनगर। शनिवार को श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल की बैठक मेदिनीनगर के सभी रामनवमी पूजा समितियों के साथ मेदिनीनगर के मुख्य बाजार अवस्थित जय भवानी संघ चौक पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जेनरल के अध्यक्ष युगल किशोर ने एवं संचालन महामंत्री विजय ओझा ने किया। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्व के वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री राम नवमी महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। साथ ही साथ पूरे शहर को लाईट एवं भगवा ध्वज से पाट दिया जाएगा। साथ ही जगह-जगह पर बड़े-बड़े महावीरी ध्वज की स्थापना की जाएगी। शहर के भिन्न-भिन्न स्थानों पर भक्ति जागरण का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष युगल किशोर ने कहा कि राम भक्तों ने मुझे पुनः अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी ह,ै इसके लिए मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं। मैं श्री राम नवमी पूजा भव्य रुप से मनाने हेतु कार्य करूंगा। बैठक में उपस्थित सभी रामनवमी समिति के लोगों ने एक स्वर में कहा कि जब इस कोरोना वायरस राजनीतिक कार्यक्रम हो सकते हैं, जहां हजारों-हजार की भीड़ उपस्थित हो रही है। अन्य सभी धार्मिक कार्यक्रम हो सकते हैं तो वर्ष में एक बार आने वाला रामनवमी पूजा महोत्सव को हम धूमधाम से क्यों नहीं मना सकते हैं? संरक्षक मनोज सिंह ने कहा कि एकता में बल होता है। जब हम साथ चाहेंगे तो निश्चित रूप से किसी भी रुकावट किसी भी बाधा को हम पार करेंगे और जिस प्रकार से पूर्व के वर्षों में रामनवमी पूजा मनाते हैं। हम उसी प्रकार से पूजा मनाएंगे। संरक्षक बिट्टू पाठक ने कब कहा कि पलामू का इतिहास रहा है कि यह रामनवमी शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाता रहा है। इस बार रामनवमी पूजा को भव्य और ऐतिहासिक ढंग से मनाया जाएगा। इस बैठक में मुख्य रूप से मंगल सिंह, बिट्टू पाठक, गणेश गिरी, दुर्गा जौहरी, प्रभात उदयपुरी, नागेंद्र प्रसाद नागिन, बबलू गुप्ता, रामनाथ चन्द्रवंशी, दीपू चौरसिया , ज्योति पांडे, सैलु चंद्रवंशी, कुंवर अग्रवाल, प्रभात कुमार अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता पंकज जयसवाल सुरेश कुमार टॉम मीडिया प्रभारी सोमेश सिंह आशीष भारद्वाज मुकेश अग्रवाल प्रदीप कुमार अकेला एवं संजय सिंह उमेश, मोनू कुमार, राजकुमार बर्मन, पंकज शर्मा, मनीष भिवानिया, गुड्डु बर्मन मुन्ना कुमार लुलु सनी कुमार लड्डू अजय चंद्रवंशी, कुणाल, नीतीश कुमार, मुकेश अग्रवाल, शुभम कुमार, रितु अग्रवाल, बंटी कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *