11 सूत्री मांगों को लेकर दिव्यांगजन ने की बैठक

सच खबर, मेदिनीनगर। पलामू जिले के दिव्यांग जनों एवं पलामू विकलांग संघ के सदस्यों द्वारा रविवार को आवश्यक बैठक सूचना भवन परिसर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने की। बैठक में निम्नलिखित मुद्दों पर चर्चा की गई। झारखंड राज गठबंधन सरकार के द्वारा चुनाव के समय घोषणा की गयी थी कि दिव्यांगों को 1000रु. की जगह 2500रु. प्रतिमाह दी जाएगी, उसे यथाशीघ्र लागू किया जाए। 2. मनरेगा में रोजगार हेतु गांव गांव प्रचार कर 100 दिन का रोजगार मुहैया कराया जाए। 3. 18 वर्ष के ऊपर दिव्यांगों को राज्य के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाए। 4. सभी कार्यालयों में दिव्यांग बोर्ड लगाया जाए अधिनियम 2016 एवं प्रचार प्रसार किया जाए। 5. सभी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में दिव्यांग अधिनियम 2016 के तहत चुनाव में जो महिला एवं पुरुष एवं अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति का आरक्षण दिया जाता है इसके आधार पर आरक्षण सुनिश्चित किया जाए। 6. बंद पड़े दिव्यांग आवासीय विद्यालय को जल्द से जल्द खोला जाए। 7. सभी दिव्यांग जनों को लाल कार्ड से पीला कार्ड बनाया जाए। 8. सभी सरकारी कार्यालयों में दिव्यांगों के लिए रैंप की व्यवस्था की जाए तथा जो भी अधिकारी दो मंजिला तीन मंजिला पर बैठते हैं वह दिव्यांगों के लिए सप्ताह में एक बार ग्राउंड फ्लोर पर आकर अपना समय दें। 9. कक्षा 7 से ऊपर को रोजगार दिया जाए। 10. सभी प्रखंड में दिव्यांग आवासीय विद्यालय खोला जाए।
विदित हो कि 3 दिसंबर 2012 को दिव्यांग द्वारा बैठक में लिए गए निर्णय और 11 सूत्री मांग पत्र जो उपायुक्त एवं जिला प्रशासन को सौंपा गया था। जिसे उपायुक्त द्वारा उस मांग पत्र पर किसी प्रकार की कोई भी सहयोगात्मक कदम नहीं उठाया गया। प्रशासन द्वारा 11 सूत्री मांगों पर 10 अप्रैल तक अगर कोई कदम नहीं उठाया गया तो बाध्य होकर दिव्यांग साथी एवं दिव्यांग संघ के द्वारा 18 अप्रैल समाहरणालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना देने को विवश होंगे। जिसकी जवाबदेही जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार की होगी।
वहीं सीडीपीओ पाटन के द्वारा संगीता कुमारी-पति संदीप कुमार पंचायत ग्राम सतौवा है जो दिव्यांग है और महिला को प्रताड़ित किया जाता है। और कहती है कि दिव्यांग कुछ काम नहीं कर सकते है।
बैठक में सुरेंद्र कुमार, रमेश कुमार मिस्त्री, समसुद्दीन अंसारी, वीरेंद्र गुप्ता, पवन गुप्ता, अनुज मिश्रा, मिथिलेश राम, प्रदीप तिवारी, रामजीत सिंह, राम पुकार सिंह, मिथिलेश प्रसाद, संदीप कुमार, संगीता कुमारी, अकील अजहर, महताब अंसारी, हिंदू राव, रतन सिंह, मुकेश कुमार, गोकुल सिंह सहित बहुत सारे दिव्यांगजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *