रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर सदर एसडीओ गंभीर घर की छतों पर ईंट-पत्थर रखने पर लगायी पाबंदी

सच खबर, मेदिनीनगर। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर सदर एसडीओ राजेश कुमार साह गंभीर हैं। पूरे अनुमंडल क्षेत्र में त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसे लेकर एसडीओ विभिन्न अखाड़ा समितियों के साथ बैठकें कर रहें हैं इसी क्रम में शनिवार को सदर एसडीओ चैनपुर के चांदो पहुंच कर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सदर एसडीओ के साथ विश्रामपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरजीत कुमार सिंह भी थे। दोनों पदाधिकारियों द्वारा स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया गया एवं पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसके लिये दोनों पदाधिकारियों ने आमलोगों से सहयोग करने की बात कही। एसडीओ श्री साह ने रामनवमी पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था के मद्देनजर पूरे अनुमंडल क्षेत्र के जुलूस गुजरने वाले मार्गों के दोनों तरफ स्थित घर के छतों पर ईंट-पत्थर रखने पाबंदी लगा दी है.उन्होंने कहा है कि इसकी जांच कभी भी जिला प्रशासन के व्यक्ति द्वारा या ड्रोन कैमरा से किया जा सकता है। उन्होंने सभी लोगों से सहयोग करने की बात कही है। रामनवमी के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के दृष्टिकोण से एसडीओ राजेश कुमार साह ने पूरे अनुमंडल क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी है, जिसके तहत कोई भी व्यक्ति घातक हथियार एवं आग्नेयास्त्र लेकर नहीं चल सकेगा। सभी अखाड़ा के अध्यक्ष एवं सदस्यों को जुलूस में लाउडस्पीकर से अश्लील गाने एवं भड़काऊ नारे पर प्रतिबंध रहेगा.निषेधाज्ञा के तहत रात्रि 10 बजे के बाद जुलूस निकालने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। किसी धर्म या संप्रदाय को ठेस पहुंचाये जाने से संबंधित गाने बनाए जाने पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *