रामनवमी पर्व के मद्देनजर आला अधिकारियों ने किया दौरा

सच खबर, रामगढ़। रामनवमी पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन ने प्रखंड विकास पदाधिकारी चितरपुर, अंचल अधिकारी चितरपुर एवं थाना प्रभारी रजरप्पा के साथ चितरपुर प्रखंड अंतर्गत रजरप्पा थाना क्षेत्र के सिकनी सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। अमौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने विभिन्न पूजा समिति के अध्यक्षों तथा सदस्यों को शांतिपूर्ण एवं सांप्रदायिक सौहार्द के साथ-साथ सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए ही रामनवमी का जुलूस निकालने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने किसी भी प्रकार की अफवाह सामने आने पर तुरंत उसकी सूचना जिला नियंत्रण कक्ष 06553 222005 पर अथवा नजदीकी थाना या अधिकारी को देने का निर्देश दिया। इसके साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी चितरपुर अंचलाधिकारी चितरपुर एवं थाना प्रभारी रजरप्पा को पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आवश्यक कार्यवाई करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *