बच्ची का हत्यारा पिता गिरफ्तार

सच खबर, मेदिनीनगर। कल शुक्रवार को दुरभाष पर सूचना मिली की एचपी गैस गोदाम रोड के सामने कोयल नदी में एक अज्ञात बच्ची का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर तत्काल पर मैं अपनी टीम के साथ कोयल नदी पहुंचकर सूचना का सत्यापन किया। नदी के बीच में बालू पर बच्ची का शव पाया गया। शव की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया गया। अनुसंधान में पाया गया कि घटना में बच्ची के पिता आंनद सिहं उर्फ पप्पु ंिसह की संलिप्तता पायी गई। पप्पु सिंह को उसके गांव से खोजकर गिरफ्तार किया गया। उसने बच्ची की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि माता-पिता से विवाद के कारण उसने अपनी पुत्री को गुस्से में अपने घर से करीब 45 किलोमीटर दूर ले जाकर हत्या कर दी। इस प्रकार इस घटना का खुलासा कर लिया गया और आठ घंटेे के अंदर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, शहर थाना पलामूख् अरूण कुमार महथा, पुअनि गौतम कुमार शहर थाना, पुअनि पूजा विभूति उरांव ,शहर थाना, सअनि रामजीत सिंह, टीओपी टू प्रभारी शहर थाना और पुलिस शस्त्र बल के जवान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *