आग लगने से करीब 30 एकड़ में लगी फसल व कीमती लकड़ियां जलकर राख

सच खबर, मेदिनीनगर। जिले में आगजनी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को नावा बाजार थाना क्षेत्र के बसना में सहदेव पांडे के रैयती खेत में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग लगने से फसल समेत कई क़ीमती लकड़ियां भी जल कर खाख हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, पुलिस की टीम और ग्रामीणों ने आग को बड़ी मुश्किल से बुझाया, लेकिन फिर भी करीब 30 एकड़ लगे फसल और पेड़ पौधे नहीं बच पाए। सहदेव पांडे के पुत्र पीएम पांडे जो रेलवे के टीटीई इंस्पेक्टर हैं। उन्होंने बताया कि जब उन्हें घर वालों के द्वारा सूचना मिली तब वह शक्तिपुंज एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग कर रहे थे। वहां से वह फौरन अपने दो पहिया वाहन से गांव की ओर निकले। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के ग्रामीणों ने आग बुझाने की काफी मशक्कत की, लेकिन काबू नहीं हुआ। सूचना देकर मेदिनीनगर से दमकल बुलाया। दमकल की मदद से 3-4 घंटे की मशक्कत की तब जाकर आग ठंडी पड़ी। बीएम पांडेय ने बताया कि आग से हमारा करीब 30 एकड़ से ज्यादा जमीन में फसल, पेड़ पौधे के जलने से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं होता तो दूसरी तरफ 8 एकड़ में लगे आम के पेड़ जल सकते थे। आग की वजह से ग्रामीणों में काफी दहशत दिखाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *