सच खबर, मेदिनीनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के चौथे दिन सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम खनवा में भाजपा किसान मोर्चा पलामू के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में किसानों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा पलामू जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक मौजूद रहे। किसानों को सम्मानित करने के बाद मौके पर भाजपा पलामू जिलाध्यक्ष विजय नंद पाठक ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के चेहरे पर मुसकान लाने का काम किया है। आजादी के बाद यदि किसी सरकार ने किसानों का सम्मान किया है तो वह भाजपा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना समेत तमाम योजनाओं का लाभ किसानों को मिल रहा है। जिससे भारत का किसान निरंतर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और मजबूत हो रहा है। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा ने पूरे जिले के 30 सो मंडलों में आज सेवा सप्ताह के चौथे दिन किसानों को सम्मानित करने का कार्य किया है मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से किसानों की दशा बदली है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सोशल मीडिया प्रभारी सोमेश सिंह , किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मेहता , किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष पंकज शर्मा , किसान मोर्चा के नगर कोषाध्यक्ष सुमन अग्रवाल एवं काफी संख्या में ग्राम खनवा के किसान मौके पर मौजूद रहे।