एके सिंह कॉलेज के शासी निकाय की बैठक में कर्मियों के मानदेय में वृद्धि

सच खबर, हुसैनाबाद। एके सिंह कॉलेज जपला में शासी निकाय की संपन्न हुई, जिसमें कई अति महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिया गया। बैठक हुसैनाबाद विधायक सह शासी निकाय के अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सफाई कर्मियों एवम रात्रि प्रहरी की सेवा स्थाई करने का प्रस्ताव प्राचार्य द्वारा लाया गया जिस पर सर्वसम्मति से उनकी सेवा स्थायी करने का निर्णय लिया गया। शिक्षक प्रतिनिधि द्वारा शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों के मानदेय में वृद्धि की मांग की गई जिस पर सर्वसम्मति से शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों के मानदेय में 50ः की वृद्धि की गई एवं विज्ञान संकाय के कर्मियों को 115ः की वृद्धि की गई। कॉलेज के सचिव रौनक सिंह के द्वारा नई नियुक्ति करने का प्रस्ताव लाया गया, जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया। बैठक में क्षेत्रीय विधायक शासी निकाय के अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह,सचिव रौनक सिंह,विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सतेंद्र सिंह, प्राचार्य सूर्यमणि सिंह, शिक्षक प्रतिनिधि जयशंकर सिंहउपस्थित थे। मानदेय में वृद्धि होने पर कॉलेज कर्मियों में उत्साह का माहौल देखा गया। कॉलेज के कर्मियों ने अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह के प्रति आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *